गुजरात में चक्रवात की आशंका !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 जून 2010

demo-image

गुजरात में चक्रवात की आशंका !!

cyclone_288

भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद अब गुजरात में समुद्री चक्रवात का खौफ है। अरब सागर में बना डीप-डिप्रेशन चक्रवात में बदलकर गुरुवार या शुक्रवार तक राज्य के तटवर्ती क्षेत्रों से टकरा सकता है। इस चक्रवात से सबसे अधिक खतरा पोरबंदर और नलिया को है। सौराष्ट्र अंचल के जूनागढ़ और जामनगर जिले भी खतरे के दायरे में है।


समुद्री चक्रवात के खतरे के मद्देनजर मंगलवार शाम मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।


सौराष्ट्र अंचल में मंगलवार को राजकोट, सुरेंद्रनगर सहित कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। राजकोट में बारिश व तेज हवा से काफी नुकसान हुआ है। वांकानेर के अगाभीपीपलिया गांव में एक मकान की दीवार ढहने से एक लड़की की मौत हो गई। वहीं, खाखणा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर मारा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *