जमशेदपुर उपचुनाव में डॉ. अजय कुमार विजयी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 जुलाई 2011

जमशेदपुर उपचुनाव में डॉ. अजय कुमार विजयी.


  जमशेदपुर लोकसभा उपचुनाव में पूर्व आईपीएस व झाविमो (झारखण्ड विकास मोर्चा) प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने जीत हासिल कर ली है। लगभग एक लाख  से अधिक वोटों से अजय ने यह जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रत्याशी व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी रहे। तीसरे स्थान पर झामुमो के सुधीर महतो और चौथे स्थान पर आजसू के प्रत्याशी आस्तिक महतो रहे। मतगणना में डॉ.अजय शुरू से आगे चल रहे थे।

इस चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी व झारखण्ड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी चुनाव हार चुके हैं। यह  सीट पर अर्जुन मुंडा के इस्तीफा देने से खाली हुई थी। मुख्यमंत्री बनने  के बाद उन्हें यह सीट छोडनी पड़ी थी। डॉ.अजय के जीतते ही इलाके में जश्न का माहौल है। झाविमो समर्थक एक साथ होली-दीवाली मना रहे हैं। डॉ. अजय पूर्व आईपीएस हैं। उनकी छवि तेज़ तर्रार व ईमानदार अफसर की रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: