सियाचीन पर भारत, पाक वार्ता 11-12 जून. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 मई 2012

demo-image

सियाचीन पर भारत, पाक वार्ता 11-12 जून.


images+(38)
सियाचीन ग्लेशियर पर विवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता 11 व 12 जून को होगी। एक महीने पहले ही सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने दुनिया के इस सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र को सैन्य मुक्त बनाने के लिए भारत से बातचीत की इच्छा जताई थी। 

सियाचीन पर भारत और पाकिस्तान के रक्षा सचिवों के अगले दौर की वार्ता 11-12 जून को इस्लामाबाद में होगी। यह घोषणा पाकिस्तान द्वारा नई दिल्ली में सरक्रीक पर होने वाली वार्ता स्थगित करने के लिए कहे जाने के बाद हुई है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इसके लिए नई तिथि की घोषणा कूटनीतिक माध्यमों से की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *