झीरम कांड : मुख्यमंत्री रमण सिंह का नार्को टेस्ट कराने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अगस्त 2014

demo-image

झीरम कांड : मुख्यमंत्री रमण सिंह का नार्को टेस्ट कराने की मांग

rs_1073155e
प्रदेश के गृहमंत्री राम सेवक पैकरा द्वारा झीरम नक्सल कांड मामले में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग पर कल न्यायिक जांच आयोग में बयान के प्रति परीक्षण के लिए पहुंचे लखमा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। लेकिन मुख्यमंत्री, तत्कालीन गृहमंत्री, बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक और सुकमा-बस्तर के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक का भी नार्को टेस्ट कराया जाए। ताकि यह पता चल सके कि झीरम कांड के पीछे सुरक्षा में कैसी चूक हुई थी।

उन्होंने कहा कि वह कोई आरोपी नहीं हैं। कवासी लखमा ने कहा कि गृहमंत्री का नार्को टेस्ट पर विश्वास अच्छी बात है, क्योंकि इसके पहले भाजपा की सरकार ने इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के आरोपी का नार्को टेस्ट कराया था। लेकिन रिपोर्ट नहीं मानी गई थी। उन्होंने मांग की है कि बैंक घोटाले के आरोपी उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट की सीडी न्यायालय को सौंपी जाए ताकि जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों को सजा मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *