सुषमा से राहुल का सवाल : ललित मोदी से कितना पैसा लिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 10 अगस्त 2015

सुषमा से राहुल का सवाल : ललित मोदी से कितना पैसा लिया


rahul-ask-question-to-sushma
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में गतिरोध दूर करने का एक फार्मूला सुझाया है। उन्होंने कहा है कि जिस दिन सुषमा स्वराज यह बता देंगी कि उन्होंने ललित मोदी से कितना पैसा लिया है, उसी दिन संसद का गतिरोध दूर हो जाएगा। 

राहुल ने संवाददाताओं से कहा, "सुषमा जी को देश को बताना चाहिए कि उन्हें ललित मोदी से कितना पैसा मिला है। जैसे ही वह बताएंगी, समस्या समाप्त हो जाएगी।" 

कांग्रेस संसद के अंदर और बाहर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे के लिए मुहिम छेड़े हुए है। पार्टी का आरोप है कि इन्होंने देश के कानून को तोड़ने वाले पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी की मदद की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: