कांग्रेस और जनता दल(एस) के विधायक बेंगलुरु के लिए रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 मई 2018

कांग्रेस और जनता दल(एस) के विधायक बेंगलुरु के लिए रवाना

congress-jds-mla-depart-to-bangalore
हैदराबाद, 18 मई, कर्नाटक विधानसभा के लिए कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) के नवनिर्वाचित विधायक हैदराबाद के अलग-अलग होटलों में एक दिन रहने के बाद आज रात बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की ओर से विधायकों की कथित रूप से खरीद फरोख्त करने के डर से दोनों पार्टियों के विधायकों को यहां लाया गया था। ताज कृष्णा होटल में मुश्किल भरे दिन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया और श्री कुमारस्वामी ने कल अपराह्न चार बजे होने वाले शक्ति परीक्षण के मद्देनजर कई बैठकें कर रणनीति को लेकर चर्चा की।  यहां ताज कृष्णा और नोवोटल होटल में रुके हुए कांग्रेस और जनता दल(एस) के नेता सड़क मार्ग से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। 

कोई टिप्पणी नहीं: