कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई : ममता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 मई 2018

कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई : ममता

democracy-w-in-karnataka-mamta
कोलकाता , 19 मई, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि कर्नाटक में तीन दिन पुरानी भाजपा सरकार का गिरना ‘‘ लोकतंत्र और क्षेत्रीय मोर्चे ’’ की जीत है।  मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा आज राज्य विधानसभा में विश्वास मत का सामना किए बिना इस्तीफा दिए जाने की घोषणा करने के बाद ममता ने यह बात कही।  साथ ही, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने जनता दल ( एस) के नेताओं - एच डी देवगौड़ा और एच डी कुमारस्वामी तथा कांग्रेस को बधाई दी।  उन्होंने एक ट्वीट में कहा ,‘‘ लोकतंत्र की जीत हुयी।कर्नाटक को बधाई। देवगौड़ा जी , कुमारस्वामी जी , कांग्रेस और अन्य नेताओं को बधाई। ‘ क्षेत्रीय ’ मोर्चे की जीत हुई । ’’ 

कोई टिप्पणी नहीं: