कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू, विधायकों ने शपथ ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 मई 2018

कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू, विधायकों ने शपथ ली

mla-took-oath-in-karnatak
बेंगलुरू, 19 मई, कर्नाटक के राज्यपाल वजुबाई वाला ने शनिवार को 15वीं कर्नाटक विधानसभा का सत्र बुलाया। सदन में नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर के.जी.बोपैया ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के विधायक दल के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने शपथ ली। इन तीनों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने शपथ ली। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप, येदियुरप्पा आज शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करेंगे। गौरतलब है कि राज्य में 12 मई को हुए चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 104 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 37 सीटें जीती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: