बिहार : शांतिपूर्ण पैदल मार्च में जमकर चले कांग्रेसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 मई 2018

बिहार : शांतिपूर्ण पैदल मार्च में जमकर चले कांग्रेसी

peacefull-walk-by-congress
पटना (आर्यावर्त डेस्क)  गेल व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा बिना किसानों को मुआवजा दिए ही भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेसी सड़क पर उतरे.आज शनिवार को तपती धूप की परवाह किए बिना कांग्रेसी शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर निकले.   बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल जी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष (प्र) कौकब कादरी जी के नेतृत्व में गेल द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ "शांतिपूर्ण पैदल मार्च" प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से चलकर राजपुर पुल, बोरिंग रोड चौराहा होते हुए राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. हजारों की संख्या में सदानंद सिंह,अनिल शर्मा,सिसिल साह,रोसालिया टोप्पों आदि थे.

कोई टिप्पणी नहीं: