मुजफ्फरपुर, 28 जुलाई, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक बालिकागृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इससे पहले यह आंकड़ा 29 बताया जा रहा था। इधर, डरी-सहमी इन लड़कियों का अब मनौवैज्ञानिक उपचार किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरप्रीत कौर ने कहा, "मुजफ्फरपुर बालिकागृह में 29 नहीं, बल्कि 34 लड़कियों का यौन शोषण किया गया है।" पिछले सप्ताह 42 लड़कियों के चिकित्सा परीक्षण में खुलासा हुआ था कि उनमें से 29 दुष्कर्म की शिकार हुई थीं। मुजफ्फरपुर महिला थाना की प्रभारी ज्योति कुमारी ने बताया, "इस बालिकागृह की कुल 44 लड़कियों में से 42 लड़कियों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया था। पूर्व में 34 लड़कियों की ही रिपोर्ट आई थी, जिसमें 29 लड़कियों के यौन शोषण की पुष्टि की गई थी। अब आठ और लड़कियों की रिपोर्ट आ जाने के बाद पीड़ित लड़कियों की संख्या 34 हो गई है। दो लड़कियों का चिकित्सा परीक्षण अस्वस्थ होने के कारण नहीं कराया जा सका है।" गौरतलब है कि इन लड़कियों को मधुबनी, मोकामा और पटना के बालिकागृह भेजा गया है। इन पीड़ित लड़कियों का अब मनोवैज्ञानिक उपचार किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि मनोचिकित्सा काउंसलिंग और थेरेपी के जरिए लड़कियों की मानसिक पीड़ा और तनाव को दूर किया जा रहा है। पीड़ित लड़कियों में अधिकांश मानसिक पीड़ा झेल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश कर दी।
रविवार, 29 जुलाई 2018

मुजफ्फरपुर बालिकागृह में 34 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
Tags
# अपराध
# देश
# बिहार
Share This
Newer Article
विशेष : भारत राष्ट्र के निर्माताओं में से एक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
Older Article
आइंस्टीन को चुनौती देने वाले डॉ. वशिष्ठ नारायण पर फिल्म बनाएंगे प्रकाश झा
मधुबनी : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अन्तर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च
आर्यावर्त डेस्कMar 27, 2025मधुबनी : राशन वितरण में खराब प्रदर्शन करने वाले के विरुद्ध करवाई का डीएम का आदेश
आर्यावर्त डेस्कMar 27, 2025मधुबनी : कल पिपराघाट संगम पर होगा कमला महाआरती
आर्यावर्त डेस्कMar 27, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें