दुमका : डॉक्टर सुभाष शर्मा (आइएएस) की पुस्तक "दि स्पीचलेस एंड अदर स्टोरीज़" का विमोचन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 जुलाई 2018

दुमका : डॉक्टर सुभाष शर्मा (आइएएस) की पुस्तक "दि स्पीचलेस एंड अदर स्टोरीज़" का विमोचन

book-inaugration-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) ए एन सिन्हा इंस्टीट्यूट, पटना  में डॉक्टर सुभाष शर्मा (आइएएस) की पुस्तक "दि स्पीचलेस एंड अदर  स्टोरीज़"  का विमोचन दिन गुरूवार (25 जुलाई 2018) को  सिदो कान्हू  मुर्मू विवि के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के कर कमलों से सम्पन्न  हुआ। इस पुस्तक का अंग्रेज़ी अनुवाद  विवि के अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार झा ने किया है। पटना विवि के अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष प्रो शंकर आशीष दत्ता इस कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता थे । डॉक्टर सुभाष शर्मा (आइएएस) की पुस्तक "दि स्पीचलेस एंड अदर  स्टोरीज़" में  छोटी-छोटी  21 कहानियाँ है  जो  समकालीन समाज से जूझ रहे  वंचित तबकों से जुड़ी हैं। प्रो अरुण कमल ने इस समारोह की अध्यक्षता की। यह पुस्तक कौटिल्य प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है और ऐमेजोन पर भी उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं: