बिहार : एक दर्जन लोग खुले आकाश में रहने को बाध्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 जुलाई 2018

बिहार : एक दर्जन लोग खुले आकाश में रहने को बाध्य


  • गैस पर खाना बनाने के दरम्यान झोपड़ी में आग लग जाने वालों को सरकारी राहत नहीं

homeless-people-bihar
पटना: पटना-दीघा हॉल्ट से सटे झोपड़ी में रहते हैं महादलित मुसहर। तिनका-तिनका जोड़-जोड़कर झोपड़ी बनाने वाले लोगों पर आफत आ गयी, जब खाना बनाने के दरम्यान आग लग गयी। सरकारी राहत नगण्य है। खुले आकाश में रहने को बाध्य हैं। महादलित गुड्डू मांझी, महेंद्र मांझी समेत दर्जनों लोगों की झोपड़ियां धू-धूकर जलने लगी। अग्निशमन कार्यालय में सूचना दी गयी। तीन दस्तों ने काफी मशक्कत किये तब जाकर आग पर काबू पा सके। इस बीच तीन छोटका सिलिंडर फटे। इससे दहशत पैदा हो गया। कुछ लोग घायल भी हुए। प्राथमिक उपचार किया गया।  

कोई टिप्पणी नहीं: