मधुबनी : लगातार हो रही बारिश से शहर जलप्लावित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

मधुबनी : लगातार हो रही बारिश से शहर जलप्लावित

rain-in-jaynagar-madhubani
जयनगर/मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 06 जुलाई,  गुरुवार रात से हो रही वर्षा से जयनगर शहर 1 से 14 वार्ड में नाले का पानी सड़क पर बह रहा है. प्रखड कर्यालय,अचल कार्यालय, वकालतखाना, फायर बिग्रेड कार्यालय, शहर के मैन रोड, शिवम टॉकीज के समीप, स्टेशन चौक, निधि काम्प्लेक्स, सहित जगह-जगह कूड़ा-कचड़ा एवं बरसात का पानी जमा हो गया है. जयनगर का नगर पंचायत बना नरक पंचायत शहर सनद रहे कि हर वर्ष जयनगर मे बरसात में यह समस्या आती है. मगर कूड़ा-कचड़ा को नष्ट करने एवं बरसात के पानी से होने वाले जल-जमाव की समस्या का कोई ठोस रास्ता नहीं निकाला गया है. नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही नगर पंचायत मास्टर प्लान बना कर शहर को जलजमाओं की समस्या से मुक्ति मिलेगी. साथ ही अभी नगर पंचायत के कर्मचारी साफ-सफाई में लगे हुआ है.

कोई टिप्पणी नहीं: