भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू

bjp-cm-meeting-starts
नई दिल्ली, 28 अगस्त , भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के परिषद की एक दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हो गई। बैठक में 2019 में सत्ता दोबारा हासिल करने के लक्ष्य के तहत पार्टी केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचने की योजना पर चर्चा करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने उद्घाटन भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में भाग ले रहे हैं। देश में भाजपा के 15 मुख्यमंत्री व सात उप मुख्यमंत्री हैं। इसमें उत्तर प्रदेश में दो और गुजरात, बिहार, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा, प्रत्येक में एक-एक उप मुख्यमंत्री हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से 2014 से परिषद की बैठक हर साल हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: