बिहार : राष्ट्रव्यापी सद्भावना यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 अगस्त 2018

बिहार : राष्ट्रव्यापी सद्भावना यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल

अल्पसंख्यक विभाग ने निकाली सद्भावना यात्रा
congress-join-sadbhavna-yatra-patna
पटना।कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सद्भावना रैली निकालकर भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस के योगदान से लोगों को अवगत कराया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत।स्व.राजीवगांधी की स्मृति में मनाये जा रहे राष्ट्रव्यापी सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अंजुमन इस्लामिया  हॉल से कारगिल चौक, गांधी मैदान तक  सद्भावना यात्रा निकाली गयी। इस दौरान लोगों को पाम्पलेट वितरित किए गए जिसमें कांग्रेस पार्टी की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भूमिका से लेकर भारत के नवनिर्माण में योगदान सहित देश में सांप्रदायिक सौहार्द, सहिष्णुता व सद्भावना बनाये रखने में कांग्रेस के योगदान का उल्लेख है। रविवार को यह सद्भावना यात्रा में शामिल होने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह, सुधा मिश्रा,जयंति झा,जया मिश्रा,राकेश लिलौठिया आदि शामिल थे।14 से 20 अगस्त तक   राष्ट्रव्यापी  सद्भावना  सप्ताह मनाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: