बिहार : माले विधायक केरल बाढ़ राहत अभियान में देंगे अपना वेतन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अगस्त 2018

बिहार : माले विधायक केरल बाढ़ राहत अभियान में देंगे अपना वेतन.

cpi-ml-mla-bihar-donate-salary-to-kerala-relief-fund
पटना 20 अगस्त 2018, भाकपा-माले के तीनों वर्तमान विधायक महबूब आलम, सुदामा प्रसाद व सत्यदेव राम; पूर्व विधायक राजाराम सिंह, अरूण सिंह व चंद्रदीप सिंह तथा पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद केरल बाढ़ राहत अभियान में अपने वेतन की राशि देने का निर्णय किया है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने इसकी जानकारी दी. केरल में भयावह बाढ़ के मद्देनजर भाकपा-माले की सभी जिला इकाइयां राहत अभियान भी चला रही है. विदित है कि माले ने 18 से 22 अगस्त तक 5 दिनों के लिए राहत अभियान चलाने का निर्णय किया है. भाकपा-माले ने केरल बाढ़ त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है.

कोई टिप्पणी नहीं: