दुमका : महान देशभक्तों का जीवन देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा : राज्यपाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अगस्त 2018

दुमका : महान देशभक्तों का जीवन देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा : राज्यपाल

draupdi-murmu-dumkaa-indipendence-day
अमरेन्द्र सुमन (दुमका) 72 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उप राजधानी दुमका के पुलिस लाईन मैदान में झण्डोत्तोलन के बाद राज्यवासियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड न केवल भारत बल्कि विश्व क्षितिज पर भी एक उदीयमान सितारे की तरह अपनी चमक बिखेर रहा है। इस राज्य की अधिकांश आबादी ग्रामों में निवास करती है। कृषि ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, ऐसे में, किसानों की खुशहाली व समृद्धि राज्य के विकास की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सम्पूर्ण राज्य के साथ ही संथाल परगना प्रमण्डल में कृषि व कृषकों के विकास हेतु सरकार प्रयत्नशील है। प्रखण्डों में ‘प्रखण्ड कृषि चैपाल’ के माध्यम से किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें नवीनतम कृषि तकनीक की जानकारी दी जा रही है। मछली पालन के क्षेत्र में हमारा राज्य आत्मनिर्भर बन चुका है। महापुरुषों को नमन करते हुए व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड की माटी ऐसे वीर सपूतों की जननी रही है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति तक दे डाली। धरती आबा बिरसा मुण्डा, वीर सिद्धो, कान्हू, चाँद, भैरव, बुधु भगत, नीलाम्बर, पीताम्बर, पाण्डेय गणपत राय, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव सहित राष्ट्र निर्माता व राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, डा0 राजेन्द्र प्रसाद, प0 जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेदकर, सरदार भगत सिंह के त्याग व बलिदान का स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज़ाद देश के नागरिक कहलाने का गौरव इन्हीं वीर सपूतों की देन है। महान देशभक्तों का जीवन देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि आज़ादी के बाद 71 वर्षों में देश ने सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। अपनी उल्लेखनीय प्रगति की बदौलत इस देश ने दुनिया में अपनी चमक बिखेरी है। सारा विश्व आज भारत को सम्मान की दृष्टि से देखता है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार ने राष्ट्र के तीव्र विकास का व्यापक संकल्प लिया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में झारखण्ड भी विकास पथ की ओर अग्रसर है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के रहन-सहन व उनके जीवन-स्तर में गुणवत्तापूर्ण बदलाव राष्ट्रीय स्तर से कहीं ज्यादा झारखण्ड राज्य का है जो सरकार की नीतियों व राज्य के विकास हेतु सरकार के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। राज्यपाल ने कहा कि नदियों के संरक्षण व वृक्षारोपण के बढ़ावे की खातिर नदी तट वनरोपण योजना का आगाज किया गया है। 2 अगस्त, 18 को राज्य के सभी जिलों के 24 नदियों के तटों पर 140 किलोमीटर की लम्बाई में स्थानीय जन-सहयोग से लगभग 9 लाख पौधे लगाने का कार्य किया गया है। यह देश की प्रथम ऐसी अनूठी योजना है, जिसमें इतने बड़े पैमाने पर एक ही दिन में जन- सहभागिता से नदी तट पर पौधे लगाये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: