दुमका : राज्यपाल ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएँ। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अगस्त 2018

दुमका : राज्यपाल ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएँ।

  • 72 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ, 

governor-congratulate-jharkhand
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) 72 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इंडोर स्टेडियम, दुमका में झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सूबे की समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री डाॅ. लुईस मराण्डी भी मौजूद थीं। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल झारखण्ड द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। 14 अगस्त की संध्या आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में $ 2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका की छात्राओं द्वारा पारम्परिक रीति-रिवाज व गीत-नृत्य के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया। सिदो कान्हु उच्च विद्यालय, दुमका, झारखण्ड कला केन्द्र दुमका, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जरमुण्डी, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरैयाहाट, डाॅलर डाॅन्स क्रू, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रानेश्वर, संजीव परिहस्त कथक केन्द्र, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोपीकान्दर, सानिया डान्स टिटोरियल, मध्य विद्यालय हिजला ग्राम, ऋषिका सिन्हा व सृजन सिन्हा, आम्रपाली कला निकेतन दुमका, अनुसुचित जनजाति विद्यालय कड़हरबील, सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्रेट हर्ट विद्यालय दुमका, संत जोसेफ विद्यालय, किड्स गार्डन, एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय, काठीजोरिया, चंदन चटर्जी ग्रुप दुमका व साहेबगंज जिला एकलव्य माॅडल विद्यालय भोगनाडीह के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर जहाँ एक ओर उच्चस्तरीय नृत्य-संगीत की प्रस्तुति की वहीं दूसरी ओर अलग-अलग डांस ग्रुपों ने अपनी बेजोड़ उपस्थिति से खचाखच भरे इंडोर स्टेडियम में समां बांध दिया। इस अवसर पर आयुक्त संपप्र, दुमका, डीसी मुकेश कुमार, एस पी कौशल किशोर, विभिन्न विभागोें के जिला पदाधिकारीगण, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजक, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राएँ, अलग-अलग संस्थाओं के प्रमुखों, मीडियाकर्मियों व आम नागरिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुप्त उठाया। 

कोई टिप्पणी नहीं: