दुमका : झण्डोत्तोलन से पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर राज्यपाल ने शहीदों को किया श्रद्धांजलि अर्पित। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अगस्त 2018

दुमका : झण्डोत्तोलन से पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर राज्यपाल ने शहीदों को किया श्रद्धांजलि अर्पित।

governor-hoist-flag-in-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) 72 वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह के अवसर पर दिन बुधवार को उप राजधानी दुमका के  पुलिस लाईन मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झण्डोत्तोलन से पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने मंच पर परेड की सलामी ली और  खुली जीप से निरीक्षण किया। फस्ट  इन कमान्ड परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सुनिल कुमार व सेकेन्ड इन कमान्ड परिचारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में एसएसबी - 35 बटालियन विजयपुर, दुमका, जैप- 5 देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज व जामताड़ा जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी दुमका, सहायक पुलिस दुमका, पुलिस अकादमी हजारीबाग बैंड पार्टी, प्लस टू नेशनल हाई स्कूल दुमका,  एनसीसी पुरुष, प्लस टू जिला हाई स्कूल दुमका, एनसीसी पुरुष, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका, प्लस टू नेशनल स्कूल दुमका, एनसीसी महिला, सिदो कान्हू उच्च विद्यालय व मारवाड़ी स्कूल एनसीसी महिला, प्लस टू जिला स्कूल मुख्यालय दुमका स्काउट गाइड पुरुष, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय कड़हलबिल दुमका स्काउट गाइड महिला, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय स्काउट गाइड महिला, संत तेरेसा महिला उच्च विद्यालय स्काउट गाइड महिला, राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति बाल भारती उच्च विद्यालय दुमका, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका एवं प्लस टू जिला हाई स्कूल दुमका ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। सम्मनित होने वाले में परवतिया देवी (सरसदाहा, सरैयाहाट) दुमका,  सरोतिया देवी ( बनियारा, सरैयाहाट) दुमका, शकुन्तला देवी (बेहिराडीह,  हंसडीहा)  दुमका,  सादनी टुडू  (कदमा, रानेश्वर)  दुमका व सुनिति देवी (शिवसुंदरी रोड,  दुमका)  रही। इस अवसर पर दुमका जिला में 2018 की मैट्रिक एवं इन्टरमिडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मैट्रिक में रिया कुमारी गुप्ता, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुधानी दुमका, इन्टर (कला) में रीना बास्की कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दुमका, इन्टर (विज्ञान) में आर्चिता विश्वास एमजी काॅलेज रानेश्वर, इन्टर (वाणिज्य) में दीक्षा हिम्मतसिंहका, प्लस टू गल्र्स हाई स्कूल दुमका रही। राज्यपाल के आगमन से पूर्व परेड की सलामी आयुक्त संताल परगना भगवान दास तथा डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने ली।

कोई टिप्पणी नहीं: