पाक के साथ रचनात्मक वार्ता के लिए भारत तैयार : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 अगस्त 2018

पाक के साथ रचनात्मक वार्ता के लिए भारत तैयार : मोदी

indiaa-ready-to-talk-with-pak-modi-said-to-imran
नयी दिल्ली, 20 अगस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में अपने नवनिर्वाचित समकक्ष इमरान खान को एक पत्र भेज कर कहा है कि भारत उनके देश के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत का आकांक्षी है। आधिकारिक सूत्रों ने पत्र का हवाला देते हुए बताया कि मोदी ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण पड़ोसी रिश्तों के लिए प्रतिबद्ध है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने आतंकवाद से मुक्त दक्षिण एशिया के लिए काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इमरान खान को भेजे पत्र में कहा है कि भारत पाकिस्तान के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत करने का आकांक्षी है। इमरान खान ने बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

कोई टिप्पणी नहीं: