केरल के लिए विदेशी सहायता नहीं स्वीकार रहा भारत : थाईलैंड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 अगस्त 2018

केरल के लिए विदेशी सहायता नहीं स्वीकार रहा भारत : थाईलैंड

indiaa-refuse-foreign-aid-for-kerla-thailand
नई दिल्ली, 22 अगस्त, भारत में थाईलैंड के राजदूत चुटिंटॉर्न सैम गोंगसाकडी ने कहा है कि भारत ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए विदेशों से आर्थिक मदद लेने से इंकार कर दिया है। चुटिंटॉर्न ने मंगलवार को ट्वीट किया, "अफसोस के साथ अनौपचारिक रूप से स्वीकार किया गया कि बाढ़ प्रभावित केरल के लिए भारत सरकार विदेशी चंदे को स्वीकार नहीं कर रहा है। भारत के लोग, हम दिल से आपके साथ हैं।" इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल बाढ़ राहत के रूप में 700 करोड़ रुपये मदद की पेशकश की थी। यूएई में केरल के हजारों लोग रहते हैं। इसके अलावा मालदीव और कतर के भी केरल के लिए मदद करने का प्रस्ताव देने की खबरें आई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: