नेपाल में भूस्खलन से 5 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 अगस्त 2018

नेपाल में भूस्खलन से 5 की मौत

land-slide-in-nepal-5-died
काठमांडू, 29 अगस्त, नेपाल के सल्यान जिले के बगाचौर नगर पालिका स्थित सेतोगौर्न्‍स में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण एक मकान की दीवार ढह जाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सल्यान के पुलिस प्रमुख बिरेंद्र बहादुर शाही ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि मृतकों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 35 वर्षीय पत्नी, छह और सात साल की उसकी दो बेटियां और एक चार साल का बेटा शामिल है। घटना के वक्त वे सभी सो रहे थे। उन्होंने कहा कि एक शख्स को बचा लिया गया है। नेपाल के जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश के बीच देश भर में हाई अलर्ट की चेतावनी जारी की है। बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने भी बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

कोई टिप्पणी नहीं: