मधुबनी : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 अगस्त 2018

मधुबनी : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

samikshatmak-baithak-jhanjharpur
मधुबनी, 29, अगस्त 18, जिला पदाधिकारी,मधुबनी की अध्यक्षता में बुधवार को झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय स्थित सभाकक्ष में लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री अजय कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त,मधुबनी, श्री विमल कुमार मंडल,अनुमंडल पदाधिकारी,झंझारपुर, श्री ब्रज बिहारी भगत,निदेषक,डी.आर.डी.ए.,मधुबनी, श्री संजीव कुमार,जिला समन्वयक,एल.एस.बी.ए,मधुबनी, श्री रंजीत कुमार,जिला सलाहकार,एल.एस.बी.ए.मधुबनी समेत अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी एवं सभी पंचायतों के एल.एस.बी.ए. के नोडल पदाधिकारी, एवं एल.एस.बी.ए के सभी प्रखंडों के कार्यपालक सहायक उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को जियो टैग हुए शौचालयों का भुगतान शीघ्र करने का निदेष दिया। साथ ही मधेपुर प्रखंड के 26 पंचायतों में से 13 पंचायतों में ओडीएफ हेतु प्रोग्राम पदाधिकारी,मनरेगा को नोडल पदाधिकारी बनाने का निदेष दिया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी,लखनौर को 2 अक्टूबर तक प्रखंड को ओ.डी.एफ. घोषित कराने का निदेष दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र को शीघ्र ओ.डी.एफ. घोषित कराने हेतु सभी लोगों को शौचालय से होने वाले फायदे बताकर शौचालय बनवाने का निदेष दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: