जम्मू एवं कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकवादी हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

जम्मू एवं कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकवादी हमला

terror-attack-in-jk-army-vhacle
श्रीनगर, 28 अगस्त , जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन को निशाना बनाया। पुलिस ने कहा, "आतंकवादियों ने तड़के करीब 3.30 बजे नवपुरा गांव में 44 राष्ट्रीय राइफल्स के कैस्पर वाहन (बख्तरबंद वाहन)को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट से क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। आतंकवादियों ने इसके बाद वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा, "वाहन में सवार सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।" जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियान में सेना द्वारा दक्षिण अफ्रीका से आयातित आईईडी प्रतिरोधी सुरक्षित कैस्पर वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: