निषाद आरक्षण संवाद यात्रा में सरकार पर जमकर बरसे मुकेश सहनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 सितंबर 2018

निषाद आरक्षण संवाद यात्रा में सरकार पर जमकर बरसे मुकेश सहनी

arakshan-samvad-yatra
कुर्सेला। निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी। रविवार को कटिहार के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किए। देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में निषाद समुदाय को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर निषाद आरक्षण संवाद यात्रा के क्रम में वे जमकर सरकार पर बरसते रहे।कई जिलों में सफल संवाद यात्रा के बाद द्वितीय चरण में रविवार को अयोध्या प्रसाद हाई स्कूल मैदान, कुर्सेला, हाई स्कूल मैदान गेड़ाबाड़ी में एवं बुबना हाईस्कूल मैदान, सोनैली में वे आमसभा किए। कुर्सेला से चलकर गेड़ाबाड़ी एवं बेलौरी होते हुए सोनैली पहुंचें। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन निषाद ने कहा कि उनकी मांग है कि निषाद समुदायों को अन्य राज्यों की तरह बिहार में आरक्षण मिलनी चाहिए। यदि केन्द्र सरकार इस दिशा में विलम्ब से कार्य करती है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चार नवम्बर को गांधी मैदान, पटना में निषाद आरक्षण महारैला का आयोजन किया जाएगा । और वहीं पर नई पार्टी की घोषणा भी कर दी जाएगी। इधर विभिषण सहनी, हरिशंकर प्र. निषाद, सुनिल कुमार चौधरी, बिनय सहनी , सुशील कुमार चौधरी, राजीव सहनी, लालू, उमेश सहनी, सुभाष चन्द्र मंडल, कमल निषाद, किशोर मंडल, मुन्ना सहनी, प्रकाश, विकास, विष्णु दास, बेचन सहनी, संतोष सहनी , अवधेश कुमार , मनोज कुमार , सुनील चौहान, रामजनम चौहान, लक्ष्मी कांत विश्वास, चंदा कुमारी, देव नारायण मंडल, सुनील कुमार मंडल, पंकज , अर्जुन  कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: