मधुबनी : इंटर काॅलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय चैम्पियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 सितंबर 2018

मधुबनी : इंटर काॅलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय चैम्पियन

begusaray-won-inter-college-kabaddi-madhubani
मधुबनी, 07, सितंबर 18, स्थानीय महिला काॅलेज,मधुबनी में चल रही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इंटर काॅलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में शुक्रवार को  श्री शीर्षत कपिल अशोक , जिला पदाधिकारी,मधुबनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी, डाॅ. मुनेष्वर यादव, सी.सी.डी.सी., ल.ना.मि.वि.वि, दरभंगा, श्री उदय नारायण तिवारी, प्रधानाचार्य, जे.एम.डी.पी.एल., महिला काॅलेज, मधुबनी, डाॅ. रजनीवाला अग्रवाल,पू र्व प्राचार्या, महिला काॅलेज, मधुबनी, डाॅ. अमर कुमार, सिंडिंकेट सदस्य, चयन समिति के श्री मणी कुमार, श्री श्यामनंदन सिंह, श्री भारत भूषण राय,संगठन सचिव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। मैच के अवसर पर आये लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि वत्र्तमान समय में खेल को कम नहीं समझना चाहिए,इसके बदौलत भी कई खिलाड़ियों को बेहतर कैरियर मिला है। खेल के कारण भी व्यक्ति अच्छा इंसान बनता है। उन्होंने कहा कि पष्चिमी देषों की तरह हम सभी को भी खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की जरूरत है। खेलने से व्यक्ति स्वस्थ और चुस्त-दुरूस्त भी रहता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता नहीं कर, खेल को तत्परता से खेलने की सलाह दिए। फाइनल मैच में आर.एस.एस काॅलेज,बीहट की टीम को जे.डी. काॅलेज,बेगूसराय की टीम के द्वारा हराया गया। जे.डी. काॅलेज,बेगूसराय की टीम को 37 अंक मिला वही आर.एस.एस काॅलेज,बीहट की टीम को 27 अंक मिला। इस प्रकार जे.डी. काॅलेज,बेगूसराय की टीम विनर तथा आर.एस.एस काॅलेज,बीहट की टीम रनर एवं जे.एम.डी.पी.एल.महिला काॅलेज,मधुबनी की टीम तीसरे स्थान पर रही।

कोई टिप्पणी नहीं: