मधुबनी : भाकपा माले का मधुबनी में चक्का जाम, रेल रहा बाधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 सितंबर 2018

मधुबनी : भाकपा माले का मधुबनी में चक्का जाम, रेल रहा बाधित

cpi-ml-bihar-band
मधुबनी (आर्यावर्त  डेस्क) 10 सितम्बर, पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के मूल्यों में हूई बेतहाशा मूल्य बृद्धी,राफेल बिमान घोटाला एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हो रहे दमन के खिलाफ में भाकपा (माले )कार्यकर्ताओं ने मधुबनी रेलवे स्टेशन पर जयनगर -समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को एक घंटा तक रोके रखा।इसके बाद मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर से जुलूस निकाला।जो शहर के मुख्य मार्ग पर मार्च करते हुए,जिला समाहरणालय के समक्ष उतरी गेट के पास सड़क जाम कर बैठ गये। जिसका नेतृत्व माले के जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण,अनिल कुमार सिंह,अरुण कामत,प्रेम कुमार झा,बिशंम्भर कामत,शंकर पासवान,सोमन पासवान,आइसा नेता प्रमोद कामत,इनौस नेता गोपाल यादव कर रहे थे। माले द्धारा किये गये जाम स्थल पर ही राजद एवं कांग्रेस के लोग आये औऱ वही संयुक्त सभा की शुरुआत माले जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में शुरुआत हुआ।सभा को माले नेताओं के अलावा राजद बिधायक समीर महासेठ,राजद के जिला अध्यक्ष राम बहादुर यादव,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शीतलाम्बर झा,अमानुल्लाह खांन वगैरह ने संम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: