बिहार : भाकपा की ‘भाजपा हराओ देश बचाओ’’ रैली की तैयारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 सितंबर 2018

बिहार : भाकपा की ‘भाजपा हराओ देश बचाओ’’ रैली की तैयारी

cpi-prepration-for-bjp-harao-desh-bachao
पटना, (आर्यावर्त डेस्क) 23 सितम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि 25 अक्टूबर की ‘‘भाजपा हराओ देश बचाओ’’ रैली की तैयारी को लेकर 23 सितम्बर से जन अभियान शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि राज्य के 8 स्थानों से जन जागरण के शुरूआत हो गई है। रैली को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए पूरे बिहार को 8 जोर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक जन जागरण दल जीप से भ्रमण कर रहा है। पष्चिम चंपारण से निकले जत्था का नेतृत्व पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य रामनरेष पाण्डेय, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय शंकर सिंह और अजय कुमार सिंह कर रहे हैं। यह जत्था पष्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, षिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले का दौरा करेगा। दूसरा जत्था गोपालगंज से निकाला गया है। इसका नेतृत्व राज्य सचिवमंडल सदसय एम॰ जज्बार आलम कर रहे हैं। यह जत्था गोपालगंज, सीवान, सारण और वैषाली जिले का भ्रमण करेगा।तीसरा जत्था मधुबनी से निकाला गया है। इसका नेतृत्व पूर्व राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह कर रहे हैं। इस जत्थे में पूर्व विधान पार्षद उषा  सहनी पार्टी राज्य सचिवमंडल सछसय रामचन्द्र महतो और राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रयाग चंद मुखिया भी शामिल है। यह जत्था खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले का भ्रमण करेगा। चैथा जत्था पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य ओम प्रकाष नाराण के नेतृत्व में सुपौल से निकाला गया है। यह जत्था सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर और बांका जिले का भ्रमण करेगा। पांचवाँ जत्था अररिया से राज्य सचिवमंडल सदस्य कपिलदेव यादव के नेतृत्व में निकाला गया है। यह अररिया, पूर्णियां किषनगंज और कटिहार जिले का दौरा करेगा। छठा स्थान औरंगाबाद से निकाला है। इसका नेतृत्व पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य जानकी पासवान कर रहे हैं। यह औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद और नालंदा जिले का दौरा करेगा। सातवां जत्था रोहतास से निकाला जायेगा इस जत्था का नेतृत्व रविन्द्र नाथ राय, गजनफर नावब और विजेन्द्र केषरी कर रहे हैं। यह जत्था रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और पटना जिले का भ्रमण करेगा। आठवाँ जत्था मुंगेर से निकाला गया है। इसका नेतृत्व राजेन्द्र राजन कर रहे हैं। यह मुंगेर, जमुई, शेखपुरा, नवादा और लखीसराय जिले का दौरा करेगा। भाकपा राज्य सचिवने कहा कि 25 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित विराट रैली केन्द्र से भाजपा और बिहार से नीतीष सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आयोजित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से देष के संविधान और लोकतंत्र को खतरा है। पेट्रोल डीजल के कीमत आसमान छूने लगी है। इससे महंगाई बढ़ गई है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। राफेल सौदा में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि अनील अंबानी की कंपनी को भारत सरकार ही ने चुना है। इससे साफ स्पष्ट हो गया है कि इस घोटाले में खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार देष के लोगों पर फासीवादी हमले कर रही है। सभी संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने की साजिष की जा रही है। इसका पुरजोर जवाब 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दिया जायगा। इसी की तैयारी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रैली आयोजित की है। रैली की तैयारी को लेकर जन जागरण अभियान की शुरूआत की गई। लोगों को 25 अक्टूबर को गांधी मैदान में होने वाली रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जायगा उन्होंने कहा कि एक तरफ केन्द्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार जन विरोधी नीतियों को लागू करने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: