मधुबनी : 14 को होगा जिला संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 सितंबर 2018

मधुबनी : 14 को होगा जिला संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन

cultural-programme-madhubani
मधुबनी 10, (आर्यावर्त डेस्क)  सितंबर 18, मधुबनी: कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के तत्वावधान में स्थानीय टाउन हाॅल,मधुबनी में जिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 14.09.2018 (शुक्रवार) को संध्या 06ः00 बजे से 09ः00 बजे रात्रि तक किया जायेगा।  इस संबंध में श्री अजय कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त,मधुबनी ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पटना एवं जिला प्रषासन, मधुबनी के तत्वावधान में जिला संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने एवं उन्हेें प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा मिथिलांचल में प्रसिद्ध गीत-संगीत तथा नृत्य की प्रस्तुित दी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: