मेरे सपनों का भारत ऐसा नहीं जहां सभी को राष्ट्रवाद का दिखावा करना पड़े: सिंघवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 सितंबर 2018

मेरे सपनों का भारत ऐसा नहीं जहां सभी को राष्ट्रवाद का दिखावा करना पड़े: सिंघवी

my-dream-india-is-not-where-people-pretend-for-nationalism
नई दिल्ली 28 सितंबर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा भारत किसी के सपनों का भारत नहीं हो सकता जहां सभी को राष्ट्रवाद का दिखावा करना पड़े।उन्होंने यह टिप्पणी ‘पीएचडी चैंबर आफ कामर्स’ के 113वें सलाना सत्र में ‘‘इंडिया ऑफ माई ड्रीम्स’’ शीर्षक से किये गये संबोधन में की। सिंघवी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की प्रसिद्ध पंक्ति ‘लोकतंत्र में सरकार जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए होती है’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब तक हम हर भारतीय में जाति, समुदाय और धर्म से परे लोकतंत्र के सह-स्वामित्व की भावना पैदा नहीं करेंगे, एक राष्ट्र के रूप में भारत का विचार जिंदा नहीं रह सकता।

कोई टिप्पणी नहीं: