दुमका : पी के मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 राज्यों की 16 टीमें लेंगी भाग। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 सितंबर 2018

दुमका : पी के मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 राज्यों की 16 टीमें लेंगी भाग।

 विजेता टीम को  2 लाख व  उप विजेता को मिलेंगे 1लाख रुपए ।
pk-memorial-cricket-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) वर्ष 2019 स्व0  पी के लाल मेमोरियल टी 20 क्रिकेट मैच की तैयारियों के मद्देनजर दुमका के वनांचल ग्रामीण बैंक कार्यालय परिसर में आयोजन समिति के सचिव जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चौबे की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई । सर्व सम्मति से तय किया गया कि इस बार विजेता टीम को 2लाख व उपविजेता टीम को 1लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट में दिल्ली, बिहार, झारखंड ,छत्तीसगढ़ ,बंगाल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा तथा आंध्रप्रदेश राज्य की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार लाल आयोजन समिति के सचिव उमा शंकर चौबे जिला खेलकूद संघ के उपाध्यक्ष राहुल दास वरीय क्रिकेट खिलाड़ी जटाशंकर झा,जिला खेलकूद संघ के प्रवक्ता मदन कुमार, मो.अकबर,अभिषेक आनंद, मो.वसीम, आमिर हसनैन आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: