साउथम्पटन टेस्ट में भारत 273 पर ऑल आउट, पुजारा का नाबाद शतक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 सितंबर 2018

साउथम्पटन टेस्ट में भारत 273 पर ऑल आउट, पुजारा का नाबाद शतक

साउथम्पटन, 31 अगस्त , भारत ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में 273 रन बनाए हैं। इसी के साथ उसने इंग्लैंड पर 27 रनों की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। एक समय इंग्लैंड के स्कोर से पीछे रहती दिख रही भारत को बढ़त दिलाने में चेतेश्वर पुजारा का अहम योगदान रहा। पुजारा 257 गेंदों में 16 चौकों के साथ 132 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा विराट कोहली ने 46 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोइन अली ने 53 रन देकर पांच विकेट लिए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट लिए। सैम कुरैन और बेन स्टोक्स के हिस्से एक-एक विकेट आया।

कोई टिप्पणी नहीं: