मुंबई : एयर इंडिया के विमान से नीचे गिरी एयर होस्टेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 अक्तूबर 2018

मुंबई : एयर इंडिया के विमान से नीचे गिरी एयर होस्टेस

air-hostess-of-air-india-fells-from-the-aircraft-while-shutting-the-door
मुंबई 15 अक्टूबर, मुंबई से दिल्ली जाने की तैयार कर रहा एयर इंडिया के विमान की एक वरिष्ठ एयर होस्टेस विमान से नीचे गिर गईं। यह घटना छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर हुई, जब मुंबई-दिल्ली एआई-864 सुबह लगभग सात बजे टेकऑफ के लिए तैयार थी कि 53 वर्षीया एयर होस्टेस हर्षा लोबो विमान का दरवाजा बंद करने के दौरान विमान से कई फीट नीचे गिर गईं। ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्य तुरंत हर्षा को नानावती अस्पताल ले गए। एयर इंडिया ने बाद में बताया कि हर्षा के पैर में चोट आई है। एयर इंडिया ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। विमानन कंपनी के बयान के अनुसार, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि हमारी एक क्रू सदस्य हर्षा लोबो बोइंग 777 विमान का दरवाजा बंद करने के दौरान नीचे जा गिरीं।" विमान एक घंटे से अधिक देरी पर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: