मधुबनी : मतदाता जागरूकता अभियान के हस्ताक्षर अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अक्तूबर 2018

मधुबनी : मतदाता जागरूकता अभियान के हस्ताक्षर अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

dm-start-signature-scheems
मधुबनी 08,अक्टूबर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा स्थानीय नगर भवन,मधुबनी में आयोजित जिला युवा उत्सव समारोह कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय,मधुबनी द्वारा लोगों में मतदाता जागरूकता लाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं काफी संख्या में गणमान्य लोगों द्वारा हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया गया। तथा सुगम मतदान के संबंध में निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों से लोगों द्वारा जानकारी ली गयी। 

कोई टिप्पणी नहीं: