मधुबनी : ग्राम विकास परिषद् ने आयोजित किया संगोष्ठी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 अक्तूबर 2018

मधुबनी : ग्राम विकास परिषद् ने आयोजित किया संगोष्ठी

gram-vikas-parishad-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) ग्राम विकास परिषद् रांटी मधुबनी में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर  शास्त्री के जन्मदिवस  पर एक संघोष्ठी का आयोजन किया गया उक्त संगोष्ठी में महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गयी ! संगोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था सचिव श्री षष्ठी नाथ झा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की विचारधारा को दोहराते हुए कहा की सत्य और अहिंसा  का साथ देने और स्वच्छ भारत बनने  की बात कही साथ ही अपने आसपास गली, टोला, गांवो एवं शहर  को स्वच्छ रखें एवं स्वस्थ्य और नए भारत का निर्माण करें ! संस्था सचिव श्री षष्ठी नाथ झा ने लाल बहादुर शास्त्री जी के नारा जय जवान जय किसान को याद करते हुए कहा की आज जवान देश की सीमा पर दुश्मनो से हमारी रक्षा कर रहे है और किसान खेती कर देश को बाहरी मिलावटी अनाजों से बचाने की कोशिश रहे है ! उक्त कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता राजेश कुमार झा ,विजय झा भास्कर झा .सिया, राकेश झा  जया कुमारी  ने अपने विचार व्यक्त किये साथ ही  मधुबनी पेंटिंग कलाकार सीमा उर्मिला सोनी कविता शमा परवीन अनीता आदि मौजूद  थे !

कोई टिप्पणी नहीं: