बेगूसराय : जिलाधिकारी कक्ष में लगी जनता दरवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अक्तूबर 2018

बेगूसराय : जिलाधिकारी कक्ष में लगी जनता दरवार

jantaa-darbar-begusaray
बेगूसराय (अरुण शाण्डिल्य) जैसा कि आप सबों को विदित ही है कि जिलाधिरी राहुल कुमार ने पूर्व ही यह आदेश पारित करते हुए कहा था कि जितने भी मामले जमीन जायदाद संबंधी या अन्य किसी भी प्रकार की  विवादित समस्याओं का निष्पादन थाना अध्यक्ष,ब्लॉक अधीक्षक अपने स्तर से अपने ही कार्यालयों में निष्पादित कर सूचित करें।साथ ही यह भी कहा था कि प्रत्येक महीने में एक या दो बार मैं स्वयं और आरक्षी अधीक्षक दोनो ही संयुक्त रुप से उक्त विवादों का निरीक्षण किया करेंगे।इसी के तहत जिलाधाकारी राहुल कुमार ने आज दिनांक 5 अक्टूबर 2018 रोज शुक्रवार को जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के समक्ष जनता दरवार लगाकर दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी जिसमें ज्यादातर फरियादियों के  मामले आवास,शौचालय,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि से सम्बंधित थे।सभी फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद जिलाधिकारी ने त्वरित कारवाई कर निष्पादन का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: