बेगूसराय : राष्टपिता महात्मा गाँधी के सपनो को साकार कर रहे है नीतीश कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अक्तूबर 2018

बेगूसराय : राष्टपिता महात्मा गाँधी के सपनो को साकार कर रहे है नीतीश कुमार

nitish-folowing-gandhi
बेगूसराय (अरुण शाण्डिल्य) राष्टपिता महात्मा गाँधी बापू की 150बी जयन्ती  बेगूसराय जिला जनतादल प्रधान कार्यालय में मनाया गया ।  महात्मा गाँधी जयन्ती के अवसर पर जदयू अध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि राष्टपिता महात्मा गाँधी के अधूरे कार्यो को पूरा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय के माध्यम से पूरा  कर रहे है ।हर घर शौचालय ,हर घर को नल का जल ,पक्की नली -गली का निर्माण,समाजिक सरोकार  के रूप में बिहार में पूर्ण शराबबंदी कर बापू के अधूरे कार्यो को  साकार कर पूरा कर रहे हैं। प्रवक्ता अरुण महतो ने कहा कि जनतादल यू महात्मा गांधी बापू की जयंती सभी प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत कार्यालय में मनाया जा रहा है इस संकल्प के साथ इस पावन अवसर पर नशा मुक्ति,स्वच्छता अभियान,बालविवाह एवं दहेजप्रथा उन्मूलन के किये संकल्पित है।इस अवसर पर उपस्थित महासचिव अरविन्द पटेल,मुकेश राय,दिलीप कुशवाहा,अनिल पटेल,प्रवीण कुमार,सत्येन्द्र शर्मा,वरुण कुमार ,अवनीश वर्मा,बचनदेव राय,शम्भू कुमार,किशोर त्यागी , उमेश सदा,अरविन्द पासवान,नवीश नवेन्दु ,राजेश 
कुमार सहित प्रखंड एवं पंचायत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: