स्कूल प्रधानाचार्य की छात्रों के सामने हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 अक्तूबर 2018

स्कूल प्रधानाचार्य की छात्रों के सामने हत्या

principle-killed-in-school-bengluru
बेंगलुरु, 14 अक्टूबर, बेंगलुरु में छह लोगों के गिरोह ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य की 20 छात्रों के सामने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के समय प्रधानाचार्य कक्षा में पढ़ा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अग्रहारा दसरहल्ली उपनगर में हवानुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रंगनाथ (60) 10वीं के छात्रों को पढ़ा रहे थे । तभी गिरोह कक्षा में घुसा और उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बाद में वे एक कार में फरार हो गए जिससे वे स्कूल में आए थे। एक खुफिया सूचना के आधार पर गिरोह के एक सदस्य को बाद में महालक्ष्मी इलाके से पकड़ लिया गया। उसने पुलिस पर हमला किया जिसके बाद पुलिस की गोली से उसके पैर में चोट आई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज किया गया। पुलिस को संदेह है कि इस हत्या के पीछे स्कूल की इमारत से जुड़ा भूमि विवाद वजह हो सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: