मधुबनी : मंडल कारा मधुबनी तथा उप कारा झंझारपुर में औचक निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 अक्तूबर 2018

मधुबनी : मंडल कारा मधुबनी तथा उप कारा झंझारपुर में औचक निरीक्षण

 ---जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में मंडल कारा, मधुबनी में चलाया गया तलाषी अभियान
raid-in-madhubani-jhanjharpur-jail
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 07,अक्टूबर,: विभागीय निदेष के आलोक में रविवार को एक साथ मंडल कारागार,मधुबनी एवं उप कारा,झंझारपुर का औचक निरीक्षण किया गया। श्री शीर्षत कपिल अषोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी के नेतृत्व में मंडल कारागार,मधुबनी में औचक निरीक्षण के क्रम में सभी वार्डो की सघन तलाषी ली गयी। तलाषी के क्रम में रोजा वार्ड एवं शांतिकुंज वार्ड के परिसर से दो मोबाईल एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री यथा खैनी,गुटखा,गांजा,चीलम आदि बरामद किया गया। औचक निरीक्षण में श्री दीपक वरनवाल,पुलिस अधीक्षक,मधुबनी, श्री कुमार गौरव,सहायक समाहत्र्ता,मधुबनी(प्रषिक्षु), श्री सुनील कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी, कामिनीबाला,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान वार्डो के बरामदे पर कैदियांे द्वारा अपना-अपना खाना बनाते देखा गया। साथ ही भारी मात्रा में कोयला का उपयोग करते देखा गया, जो पर्यावरण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपयुक्त नहीं है। इस हेतु जेल अधीक्षक एवं सहायक उपाधीक्षक तथा वार्डेन से स्पष्टीकरण पूछने का निदेष दिया गया। लगभग सभी वार्डो के पीछे एवं परिसर में साफ-सफाई की कमी पायी गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा नियमित साफ-सफाई का निदेष दिया गया। इसी प्रकार उपकारा,झंझारपुर में श्री विमल कुमार मंडल,अनुमंडल पदाधिकारी,झंझारपुर तथा ए.एस.पी,झंझारपुर के नेतृत्व में सभी वार्डो की सघन तलाषी ली गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार तलाषी के क्रम में मात्र खैनी,गुटखा आदि बरामद किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: