मधुबनी : 06 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता हेतु रैली का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अक्तूबर 2018

मधुबनी : 06 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता हेतु रैली का आयोजन

rally-for-voter-list-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 05,अक्टूबर,: निर्वाचक सूची विषेष पनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु शनिवार को स्थानीय वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर,मधुबनी में श्री शीर्षत कपिल अषोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इस अवसर पर शहर के सभी प्रबुद्धजन,माननीय जनप्रतिनिधिगण स्कूली छात्र-छात्राएं तथा अन्य सम्मानित लोग एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण जागरूकता रैली में भाग लेंगे। रैली का उद्देष्य मतदाताओं को जागरूक करना तथा मतदाता सूची में उनका नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करना है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के वैसे युवक/युवतियां जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उनसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा निष्चित रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की गयी है। साथ ही जिले के सभी वैसे व्यस्क दिव्यांग जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है,उनके लिए भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा सभी दिव्यांगजन नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: