बेगूसराय : दुर्गा पूजा एवं संगठन विस्तारीकरण पर विहिप व बजरंगदल की विचार गोष्ठी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 अक्तूबर 2018

बेगूसराय : दुर्गा पूजा एवं संगठन विस्तारीकरण पर विहिप व बजरंगदल की विचार गोष्ठी

vhp-bajrang-dal-meeting-begusaray
बेगूसराय (अरुण शाण्डिल्य) विश्व हिन्दू परिषद की शाखा बजरंगदल नावकोठी प्रखण्ड की बैठक अभी विष्णुपुर पंचायत में सम्पन्न हुई।बैठक में दुर्गा पूजा में सेवा प्रकल्प चलाने,गौ रक्षा, 6 दिसंबर को नगर शोभायात्रा में आने,संगठन विस्तार,इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में विभाग संयोजक शुभम भारद्वाज,ज़िला मंत्री विकास भारती,प्रखण्ड संयोजक गगन,अजय कुमार, रायुवा के सुमित सिंह, के अलावा दर्जनों लोग मौजुद रहे। बैठक में बजरंग दल विभाग संयोजक शुभम भारद्वाज और जिला मंत्री विकास भारती ने कहा कि देश में आज विषम परिस्थिति में हिंदू समाज के लिए अपना संगठन काम कर रहा है।नित्य दिन लव जिहाद गौ माता की हत्या जैसे विकृत हिंदू विरोधी कार्य हो रहे हैं जिसे रोकने का दायित्व हम सबों का है।कार्यकर्ताओं से 6 दिसंबर की शोभा यात्रा को भव्य बनाने का आग्रह किया और सूचित किया कि दुर्गा अष्टमी में विहिप की युवतियों के आयाम दुर्गा वाहिनी के द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: