पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 अक्तूबर 2018

पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

workshop-cum-training-for-officers
बेगूसराय , बड़े ही सूझ बूझ के साथ कार्य कर रहे हैं बेगूसराय जिले के जिलाधिकार श्री राहुल कुमार एक ऐसे अधिकारी हैं जो औचक की किसी भी कार्यालय,किसी भी सरकारी या गैरर सरकारी कार्यालयों में बिना किसी सूचना के ही स्वयं निरीक्षण के लिये पहुँच जाते हैं।पिछले दिनों इस तरह के कई ऑपरेशनों को अंजाम देते हुए कइ एक पदाधिकारी से बड़े ही तीखे स्वर में जवाब तलब भी कर चुके हैं,इस क्रमवार में एक ऑपरेशन यह भी शामिल है।आज गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्य्क्षता में कारगिल विजय भवन में बिहार माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के अंतर्गत स्रोतों पर कटौती ( TDS ) पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया।मौके पर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार,ए डी एम ओमप्रकाश प्रसाद,डी डी सी कंचन कपूर,सदर अनुमंडलाधिकारी संजीव कुमार चौधरी,सिविल सर्जन ब्रजनंदन शर्मा,ओ एस डी सचितानंद सुमन,वाणिज्य कर उपायुक्त रिपुंजय झा,संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: