जज़्बात ए कलम सम्मान की पहली सूची जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 अक्तूबर 2018

जज़्बात ए कलम सम्मान की पहली सूची जारी

राष्ट्रीय  एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर कलम और कला के महारथी होंगे सम्मानित 
zazbat-e-klam-smman
भोपाल  / कोलकाता / न्यूजर्सी : जज़्बात ए कलम "पत्रकारिता एवं कला सम्मान" २०१८ की प्रथम सूचि आज जज़्बात ए कलम सम्मान आयोजक समिति के आयोजक सच्चा दोस्त न्यूज़ के प्रधान संपादक विनायक अशोक लुनिया एवं सह आयोजक अंतराष्ट्रीय तबलावादक आदित्य नारायण बैनर्जी की अध्यक्षता वाली समिति ने जारी की है. एक प्रेस विज्ञप्ति के रूप में सुचना देते हुए सच्चा दोस्त न्यूज़ के नेशनल हेड अतुल जैन ने बताया की उक्त सूचि अमेरिका के न्यूजर्सी से अंतराष्ट्रीय तबलावादक आदित्य नारायण बैनर्जी द्वारा जारी किया गया और जारी करते हुए बताया गया है की उक्त सम्मान स्वर्गीय श्री अशोक जी लुनिया साहब की ६४ वे जन्म जयंती के उपलक्ष में भेंट किया जा रहा है. यह सम्मान का छटवा वर्ष है यह सम्मान वर्ष २०१३ में स्वर्गीय श्री अशोक जी लुनिया साहब के हाथों मध्य प्रदेश के उज्जैन से प्रारम्भ कर देश भर के कलमकारों को सम्मानित किया जा चूका है इस वर्ष कलमकारों के साथ ही जज़्बात को अपने कला के रूप में प्रस्तुत करने वाले फिल्म एवं कला विभाग को भी साथ में शामिल किया गया है. यह सम्मान देश और समाज के प्रति अपना फ़र्ज़ निभाने वाले कलमकारों एवं कलाकारों के जज़्बात को सम्मान है. अतुल जैन ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है की यह पहली सूचि है एवं अन्य दो सूचि और प्रकाशित किया जायेगा जो की आगामी 18 अक्टूबर 2018 के तक प्रकाशित कर दिया जायेगा. 

प्रथम सूचि 
कलमकार - 
सम्मान - संपादक रत्न 
श्री ऋतिक मुखर्जी - संपादक - फाइनेंसियल क्रॉनिकल, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
श्री विनोद सोमवासी - संपादक - दैनिक भास्कर, भोपाल (मध्य प्रदेश)
श्री अजय तिवारी - संपादक - नई दुनिया, इंदौर (मध्य प्रदेश)
श्री गिरिधर तिवारी -संपादक - अजमेर नामा, अजमेर (राजस्थान) 
श्री तुसार कोठरी - संपादक - ई खबर टुडे,  रतलाम (मध्य प्रदेश) 

सम्मान - पत्रकार रत्न 
श्री राहुल कटारिया - पत्रकार - पत्रिका, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
श्री विनीत शर्मा - पत्रकार - राजस्थान पत्रिका, सूरत (गुजरात)
श्री सुमन ठाकुर - पत्रकार - दैनिक जागरण, फारबिसगंज (बिहार) 

कलाकार - 
सम्मान - संगीत निर्देशक रत्न -
श्री तुसार भाटिया - (म्यूजिक डायरेक्टर, बॉलीवुड) मुंबई (महाराष्ट्र)

नृत्य रत्न -
श्रीमती मॉम गांगुली - (शास्त्रीय नृतिका, मोहिनी यट्टम) कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

स्वर रत्न -
श्री प्रणब कुमार बिस्वास, (प्ले बैक एवं लाइव परफॉर्मर सिंगर - बॉलीवुड एवं शास्त्रीय संगीत) मुंबई (महाराष्ट्र)

संगीत रत्न - 
श्री लियो लाबाग्रे - (ड्रमर, लाइव परफॉर्मर/ प्ले बैक) न्यू यॉर्क, अमेरिका 

सम्मान - छायाकार रत्न -
श्री वसीम अब्बास - (फिल्म सिनेमेटोग्राफर) - उज्जैन / मुंबई (महाराष्ट्र)

कवी रत्न -
श्री गणपत भंसाली - (कवी एवं वक्ता) सूरत, (गुजरात)

युवा कवी रत्न - 
श्री णमोकार जैन नमन - (कवी)  होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) 

कोई टिप्पणी नहीं: