नक्सलवाद 8 जिलों तक सिमटा : राजनाथ सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 नवंबर 2018

नक्सलवाद 8 जिलों तक सिमटा : राजनाथ सिंह

naxal-limited-in-8-district-rajnath-singh
मंडी (हिमाचल प्रदेश), 28 नवंबर, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि बीते चार वर्षो में नक्सलवाद आठ जिलों तक ही सीमित रह गया है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने कहा, "बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर नवीद जट भी कश्मीर में मारा गया।" गृह मंत्री ने यहां कहा, "बीते चार वर्षो में, नक्सलवाद 90 जिलों से घटकर केवल आठ से नौ जिलों में ही सिमट कर रह गया है।" राजनाथ ने कहा, "पूर्वोत्तर में उग्रवाद की घटनाओं में 80-85 प्रतिशत की कमी आई है। कश्मीर में बीते तीन-चार दिनों में हमारे बलों ने 18-19 आतंकवादियों को मार गिराया है। यहां तक की आज (बुधवार को) भी, हमारे बलों ने लश्कर के कमांडर नवीद जट को मार गिराया।" राजनाथ मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के पन्ना प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करने यहां एक दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अन्य नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: