बिहार के मुजफ्फरपुर में नक्सली ने आत्मसमर्पण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

बिहार के मुजफ्फरपुर में नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

naxal-surrender-bihar
मुजफ्फरपुर, 20 नवंबर, प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से संबंधित एक नक्सली ने बिहार की मुजफ्फरपुर जिला पुलिस के समक्ष मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनोज कुमार ने बताया कि बिनय कुमार उर्फ बिनय राम कई आपराधिक मामलों में वांछित था। उसने उनके समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मनोज कुमार ने बताया कि बिनय कुमार भाकपा (माओवादी) की तिरहट उप जोनल समिति का एरिया कमांडर है। एसएसपी ने बताया कि वह पूर्वी चम्पारण जिले के बहुआरा गांव का निवासी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिनय कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर और पूर्वी चम्पारण जिलों के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है।

कोई टिप्पणी नहीं: