दरभंगा : नितीश ने किया उमाकांत चौधरी के प्रतिमा का अनावरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

दरभंगा : नितीश ने किया उमाकांत चौधरी के प्रतिमा का अनावरण

nitish-inuagrate-umakant-chahudhry-statue
दरभंगा (आर्यावर्त डेस्क) 20 नवम्बर । मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा है कि कुछ लोग समाज में टकराव एवं कटुता का माहौल पैदा करने में लगे हुए हैं। इससे हमें बचना चाहिए। सरकार ने हाशिये पर खड़े लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं।पंचायती राज संस्थानों में महिलाओँ को 50 फीसदी आरक्षण दिया है। वहीं सरकारी नौकरियों में उन्हे 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है। मुख्यमंत्री आज दरभंगा के विशुनपुर हायघाट स्थित उतक्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में प्रो. उमाकान्त चौधरी की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे। समारोह को भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, स्व. प्रो. उमाकान्त चौधरी के सुपुत्र अजय चौधरी, पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी, राज्य योजना पर्षद सदस्य संजय झा, विधायक संजय सरावगी आदि ने संबोधित किया ।

कोई टिप्पणी नहीं: