नशे का इंजेक्शन लगाकर महिला से दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

नशे का इंजेक्शन लगाकर महिला से दुष्कर्म

rape-with-drug-injection
मेरठ, 20 नवंबर, उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर स्थित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर द्वारा नशे का इंजेक्शन लगाकर एक बीमार महिला (60) से कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव करके अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर आरोपी कंपाउडर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिजवान को देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है। साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: