समस्तीपुर : राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का कार्यकर्त्ता सम्मेलन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 नवंबर 2018

समस्तीपुर : राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का कार्यकर्त्ता सम्मेलन

rjd-seminar-samastipur
समस्तीपुर (आर्यावर्त डेस्क) राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बैनर तले " कार्यकर्त्ता सम्मेलन" समस्तीपुर प्रखंड के रामकिशुनपुर में आयोजित की गई l सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन "दीप प्रज्वलित " करके जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी तथा मोo मुराद ने किया l  कार्यक्रम की अध्यक्षता - राजद  सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोo फैयाज अहमद, संचालन -  राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेन्द्र कुमार तथा धन्यवाद् ज्ञापन -   जिला राजद नेता मोo जे. उस्मानी ने की l  इस सम्मेलन में दर्जनों लोगो ने  राजद की  सदस्यता ग्रहण किया l  मौके पर राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोo फैयाज अहमद ने राजद जिला अध्यक्ष श्री विनोद कुमार रायजी के निर्देश पर अपनी कमिटी का विस्तार करते हुए  मोo जाहिद हसन को राजद संस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष, मोo साजिद को जिला कोषाध्यक्ष , मो अशफाक अहमद को ताजपुर प्रखंड सचिव , रविन्द्र सिंह को भेरोखरा पंचायत का अध्यक्ष और अनिल सिंह को पंचायत सचिव के पद पर मनोनीत भी किया l

कोई टिप्पणी नहीं: