ग्रामीण अर्थव्यवस्था की समस्याओं पर वरुण गांधी ने लिखी किताब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 नवंबर 2018

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की समस्याओं पर वरुण गांधी ने लिखी किताब

varun-gandhi-write-book-on-ruraal-economy
नई दिल्ली, 27 नवंबर, भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी दिसंबर में एक किताब प्रकाशित करने जा रहे हैं, जिसका नाम 'रूरल मेनिफेस्टो' है। यह किताब ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान देने के लिए विकास नीति में संभावित समाधान सुझाएगी। नई दिल्ली स्थित रूपा प्रकाशन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रकाशक ने एक बयान में कहा, " 'रूरल मेनिफेस्टो' गांवों के संकट पर राष्ट्रीय परिचर्चा आयोजित करने का काम करेगी और गांव की अर्थव्यवस्था को खुद के बूते खड़ा रखने का संभावित समाधान सुझाएगी।" यह पुस्तक भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पहलुओं की जानकारी देगी। इसमें लेखक ने हाशिये पर पड़े किसानों के संघर्ष पर प्रकाश डाला है और आजादी के छह दशक बाद भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था दिक्कत में क्यों है, इस सवाल का जवाब तलाशने का प्रयास किया। वरुण गांधी 2014 में सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से चुने गए थे। वे साल 2008-11 तक भारतीय जनता पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं और साल 2011-14 तक पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: