कोलकाता, 6 दिसम्बर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि भारत सभी समुदायों, धर्मो, जातियों, मजहबों व लिंग के बगैर अधूरा है और उन्होंने हर किसी से 'भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने' को कायम रखने का आग्रह किया। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "जिस तरह मानव शरीर सभी अंगों के बिना अधूरा होता है, उसी तरह भारत भी सभी समुदायों, धर्मो, जातियों, मजहबों व लिंग के बिना अधूरा है। आइए भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कायम रखने का संकल्प लें।" ममता ने कहा कि उनकी पार्टी गुरुवार को राज्य में एकता दिवस मनाएगी। ममता बनर्जी ने बाबा साहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। ममता ने कहा, "भारत के संविधान को तैयार करने में उनके योगदान को आने वाली पीढ़िया हमेशा याद रखेंगी।"
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

सभी समुदायों, धर्मो के बगैर भारत अधूरा : ममता बनर्जी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
Newer Article
झारखंड : हाथियों ने एक शख्स को कुचलकर मार डाला
Older Article
बिहार : पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ पर एबीवीपी, छात्र जद (यू) का कब्जा
आलेख : अब बारी ‘महाकुंभ’ के सियासी ‘डुबकी’...की!
आर्यावर्त डेस्कMar 05, 2025विशेष : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री : चुनौतियों का सफर
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025आलेख : क्या अब विपक्षी एकता कायम रहेगी?
आर्यावर्त डेस्कFeb 18, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें